टीकमगढ़: वृन्दावन तालाब पर श्रमदान अभियान, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने मिलकर घाटों की साफ-सफाई की
टीकमगढ़ नगर के वृन्दावन तालाब पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रमदान कर घाटों की साफ-सफाई की।कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के नेतृत्व में आयोजित अभियान में डिप्टी कलेक्टर एवं नगर पालिका प्रशासक अंजली शर्मा, सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया, पार्षदगण, नगरीय निकाय कर्मचारी एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।