करोड़ों का श्री रामराजा लोक प्रोजेक्ट, लेकिन रामराजा सरकार के मंदिर की जर्जर दीवारों की आखिर कौन लेगा सुध ?
निवाड़ी जिले के #ओरछा में करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से श्री रामराजा लोक का निर्माण कार्य जारी है। वहीं दूसरी ओर, मंदिर के अंदर की तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। दीपावली जैसे पावन अवसर पर भी मंदिर की दीवारों पर उखड़ा प्लास्टर, जर्जर स्थिति और मरम्मत का अभाव कई सवाल खड़े करता है।
7 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ओरछा दौरे के दौरान भी क्या किसी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि या अधिकारी की नजर मंदिर की इस स्थिति पर नहीं पड़ी?
इसी के साथ ओरछा में श्री रामराजा मंदिर के संचालन और व्यवस्थाओं के लिए एक स्वतंत्र ट्रस्ट बनाने की मांग भी तेज हो रही है। क्या ट्रस्ट बनने से मंदिर से जुड़े फैसलों में पारदर्शिता और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी?
देखिए BREAKING NEWS WALA की यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट।
#breakingnewswala #Orchha #NiwariNews #MPNews #Orchha #RamRajaSarkar #RamRajaTemple #ShriRamRajaLok #OrchhaNews #NiwariNews #MadhyaPradesh #MohanYadav #TempleDevelopment #OrchhaTrust #रामराजासरकार #ओरछा #निवाड़ी #श्रीरामराजालोक #मध्यप्रदेश