रायसेन: कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
Raisen, Raisen | Jun 5, 2025 जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे भी उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने गत बैठक में चिन्हित हॉट स्पॉट पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दिए गए निर्देशों के अनुरूप अभी तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली।