रायसेन: भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कार्यालय में पौधे रोपकर पर्यावरण का संदेश दिया
Raisen, Raisen | Jun 5, 2025 रायसेन। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित कर पर्यावरण की दिशा में सराहनीय संदेश दिया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि आज पर्यावरण दिवस है और हमें पर्यावरण की दिशा में कार्य करते हुए पौध रोपण करना आवश्यक है।