पूरनपुर: गांव खाता में दहेज के लिए महिला को मारपीट कर दूसरी शादी रचाने की दी धमकी व घर से निकाला, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खाता निवासी सदावती पत्नी विकास कुमार ने रविवार को बताया कि उसकी शादी विकास कुमार के साथ चार साल पहले हुई थी। आरोप है कि पति विकास कुमार, सास सुशीला देवी, ससुर रामासरे,देवर विपिन, रोहित,आकाश और बुआ उर्मिला देवी उक्त सभी लोग दो लाख रुपए व सोने की चैन की मांग कर रहे है।मांग पूरी न होने पर जान से मारने व दुसरी शादी करने की धमकी दी