पूरनपुर: शिवपुरिया बख्तापुर में दबंगों ने गाली-गलौज का विरोध करने पर घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवपुरिया बख्तापुर निवासी सरोजनी देवी ने बताया कि वह दरवाजे पर खड़ी थी। गांव निवासी फूलचंन्द गाली गलौज करने लगा महिला के विरोध करने पर फूलचंन्द, रेखा देवी, रामसिंह और संतोष कुमार सभी एक राय होकर हाथों में लाठी डंडे लेकर महिला के घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस से शिकायत करने पर धमकी देकर वहां से चले गए।