पूरनपुर: रम्पुरा कपूरपुर गांव में दरवाजे पर पानी भरने को लेकर विवाद मारपीट में दो लोग घायल अस्पताल में कराया भर्ती
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्पुरा कपूरपुर निवासी गुड्डी देवी पत्नी प्यारेलाल और आरती देवी पुत्री रामदयाल की दरवाजे पर पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्ष की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष की गुड्डी देवी और दूसरे पक्ष की आरती देवी दोनों घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।