पूरनपुर: मोहल्ला अहमदनगर में दरवाजे पर गाली गलौज का विरोध करने पर फावड़ा से युवक पर जानलेवा हमला अस्पताल में कराया भर्ती
पूरनपुर नगर के मोहल्ला अहमदनगर निवासी अल्ताफ ने बताया कि रविवार को वह घर पर था। तभी मोहल्ले के रहने वाले जफर,फैजान, अर्सलान और अकरम दरवाजे पर गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे। इस पर युवक ने दरवाजे पर गलियां ना देने को कहा इस बात से नाराज होकर उक्त लोगों ने फावड़ा व लाठी डंडों से युवक की पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया अस्पताल में भर्ती कराया।