सारठ: ओझाडीह-गंडा निवासी ने सगे भाई पर मामा की ज़मीन में हिस्सा मांगने पर मारपीट का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
Sarath, Deoghar | Jul 25, 2026 ओझाडीह-गंडा निवासी रोहित पंडित ने सगे भाई कोहित पंडित पर मामा घर के जमीन में हिस्सा मांगने पर मारपीट का आरोप लगाया है। शनिवार दोपहर 12 बजे थाने आए पीड़ित ने पूर्व में भी अपना हिस्सा मांगने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वही थानेदार डीके साह बोले कि मामले की जांच करके दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।