मेहनगर: तहबरपुर मार्केट के पास DJ पर गाना विवाद में हत्या के मामले में 3 के खिलाफ FIR दर्ज कर 1 को लिया हिरासत में : SP ग्रामीण
तहबरपुर मार्केट के पास शुक्रवार की आधी रात को डीजे पर गाना बजाने के विवाद में एक व्यक्ति की हुई हत्या के मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने जानकारी दी। बताया कि 3 मई की रात 12 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की मौत हो गई व दो लोग घायल हो गए हैं। इस सूचना पर वह खुद गए थे। श्रेयांश, रोहित व सनी के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर लिया गया है। 1 हिरासत में है।