खगड़िया: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी लोजपा रामविलास, शहर के बलुआही ठाकुरबाड़ी में हुई पार्टी की लोकसभा स्तरीय बैठक
खगड़िया लोकसभा चुनाव को लेकर लोजपा (आर) की लोकसभा स्तरीय बैठक बलुआही ठाकुरवाड़ी के साभागार में आज आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के ज़िलाध्यक्ष शिवराज यादव ने की। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया लोकसभा प्रभारी सुरेश भगत भी शामिल हुए। साथ ही सहरसा ज़िला अध्यक्ष महेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।