खगड़िया: खगड़िया स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी, सदर अस्पताल के डॉक्टर ने किया भागलपुर रेफर
रविवार के दिन खगड़िया स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने से गोगरी थाना क्षेत्र के गोरिया बथान के रहने वाले अमरीश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में रेलवे पुलिस ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने भागलपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि आनंद विहार ट्रेन से दिल्ली से मानसी आ रहा था।