खगड़िया: मालपा से जमीन विवाद में फरार चल रहे चार वारंटी गिरफ्तार, सदर अस्पताल में कराई गई स्वास्थ्य जांच
जिले के मलपा गांव से जमीन विवाद फरार चल रहे चार वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मलपा निवासी पंकज कुमार, विपीन दास, सिकेंद्र दास व दिनेश दास को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। चारो जमीन विवाद मामले के आरोपी थे। गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले चारों को सदरअस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराया गया है।