खगड़िया: मेदनी नगर में एक घर में लगी आग, घर का सारा सामान जलकर राख
जिले के मेदनी नगर में एक घर में आग लगने से घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो गया। इधर पीड़ित आशा देवी ने बताया कि वे अपने घर से ईंट भट्टा पर मजदूरी करने के लिए गए थे इसी दौरान किसी तरह से देर शाम आग लग गई। जिसके कारण घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो गया। अगलगी की सूचना स्थानीय लोगों ने उन्हें दिया। इसके बाद जब घर का जायजा लिया तो सभी सामान जलकर राख हो गया था