खगड़िया: कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम ने जागरूकता रथ को किया रवाना, सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर निकाला गया जागरूकता रथ
सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रथ को डीएम अमित कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम यथा प्रदूषण/ फिटनेस कैंप, विशेष वाहन जांच अभियान, रोको-टोको अभियान, नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, गुड समेरिटन हेतु प्रोत्साहन, जागरूकता रैली एवं अंब्रेला मार्च का आयोजन किया गया है।