खगड़िया: कोसी कॉलेज के निकट से निकाली गई मशाल जुलूस
बिहार शिक्षक एकता मंच के आह्वान पर जिले के शिक्षकों ने कोसी कॉलेज के निकट से मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार विरोधी नारे लगाए तथा दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ गोलबंद होते हुए एवं सक्षमता परीक्षा बहिष्कार का संकल्प लिया। शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने कहा कि उनलोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।