पीपराकोठी: पीपराकोठी पुलिस ने एक बाइक पर लदे 40 लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
पीपराकोठी पुलिस बाइक पर लदा चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ़्तार कर रविवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के बरकुरवा निवासी मुकेश कुमार है। जो बाइक नम्बर बीआर 06 एम 4406 पर पॉलीथिन में रखा शराब बैग में छुपाकर ले जा रहा था। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 285/26 के तहत कारवाई।