हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हुआ निस्तारण
आपसी सुलह-समझौते से विवादों का समाधान, पक्षकारों के चेहरों पर आई खुशी
हमीरपुर। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर श्री मनोज कुमार राय के मार्गदर्शन एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर श्रीमती वंदना अग्रवाल के निर्देशन में आज दिनांक 12 सितम्बर 2026 को जनपद न्यायालय परिसर, हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों, राजस्व विभाग तथा विभिन्न बैंकों द्वारा सुलह-समझौते के आधार पर वादों एवं प्रीलिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों के माध्यम से कुल 5,979 वादों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग द्वारा कुल 13,772 वादों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार न्यायालय एवं राजस्व विभाग के माध्यम से कुल 19,751 वादों का निस्तारण हुआ। विभिन्न बैंकों द्वारा जनपद मे