गुमला: सिसई में नस में खुजली का इंजेक्शन देने से बिगड़ी हालत, 5 मिनट बाद मौत
Gumla, Gumla | Sep 21, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के खोरा पतरा टोली निवासी 42 वर्षीय शिव प्रसाद साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सिसई के एक झोलाछाप डॉक्टर जितेंद्र मुंडा ने खुजली की बीमारी के इलाज के दौरान शिव प्रसाद साहू को नस में इंजेक्शन दिया था। इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। फिर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।