चूरू: होटल सनसिटी में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता की, कोतवाली में दर्ज मुकदमे को बताया निराधार
Churu, Churu | Jun 3, 2025 चूरू के होटल सनसिटी में मंगलवार को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने प्रेस वार्ता की। प्रेसवार्ता में उन्होंने कोतवाली थाने में दर्ज करवाए गए मुकदमे को निराधार बताया। पत्रकारों से रूबरू होते हुए यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोमवार को यूथ कांग्रेस के द्वारा अस्पताल की अव्यवस्थाओं में सुधार के लिये प्रदर्शन किया गया था।