चूरू: मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से अभद्रता के विरोध में चिकित्सकों ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
Churu, Churu | Jun 3, 2025 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के गेट पर यूथ कांग्रेस द्वारा किया गया प्रदर्शन मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस प्रदर्शन के दौरान मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल के साथ हुई अभद्रता के विरोध में मंगलवार को राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर एशोसिएशन के बैनर तले डॉक्टर्स लामबंद हो गए। आक्रोशित चिकित्साकमिर्या ने कलेक्ट्रेट और एसपी दफ्तर के सामने जमकर नारेबाजी की।