चूरू: पुरानी कलेक्ट्रेट के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को कैंपर गाड़ी ने मारी टक्कर
Churu, Churu | Jun 3, 2025 चूरू के पुरानी कलेक्ट्रेट के पास मंगलवार को पैदल जा रहे एक व्यक्ति को कैंपर गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में 62 वर्षीय व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घायल को लोगों ने निजी वाहन से राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस भी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।