चूरू: यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सहित 7 लोगों पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज, जिला अस्पताल की सफाईकर्मी ने दर्ज कराया केस
Churu, Churu | Jun 3, 2025 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के गेट पर धरना प्रदर्शन के बाद यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान सहित सात लोगों पर कोतवाली थाने में राजकार्य में बाधा और एससी एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला सफाई कर्मचारी के द्वारा कोतवाली थाने में यह मुकदमा दर्ज करवाया गया।