लालबर्रा: जल संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल: घोटी में ₹21 लाख की लागत से बन रहा 'अमृत सरोवर'
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जल संरक्षण को एक व्यापक जन-आंदोलन बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारने का कार्य तेजी से जारी है। इसी कड़ी में बालाघाट जिले की लालबर्रा जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत घोटी में 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के तहत अमृत सरोवर का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्तर को सुधारने और भविष्य की जरूरतों के लिए पानी