बिजनौर: बिजनौर में हल्दौर पुलिस ने शराब की दुकान में चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Nov 8, 2026 बिजनौर में आज रविवार को दोपहर करीब 12:00 जनपद गाजियाबाद के रहने वाले जबरूद्दीन को हल्दौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विगत दिनों जफरुद्दीन ने अपने गिरोह के साथ हल्दौर के पोखर बाजार और बलदिया में दो शराब की दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की नगदी और शराब चोरी कर ली थी। पुलिस ने जबरूद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है।