कोंडागांव: कोंडागांव में 12 सितंबर की नेशनल लोक अदालत की तैयारियां तेज, राजीनामा योग्य प्रकरणों के निराकरण पर जोर
आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा आज गुरुवार को दोपहर 3 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष खिलावन राम रिगरी की अध्यक्षता में मध्यस्थता केंद्र में हुई। बैठक में न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने भाग लिया। अध्यक्ष ने कहा कि लोक अदालत त्वरित, सरल, सुलभ एवं जनहितकारी न्याय