हमीरपुर: हमीरपुर में सड़क निर्माण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, बच्चों ने किया प्रदर्शन
सड़क निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को एक बार फिर स्कूली बच्चों सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए जमरेही से भौली गांव को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कराने की मांग जिलाधिकारी अभिषेक गोयल से की। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क पूरी तरह दलदल में तब्दील हो जाती है। इससे स्थानीय लोगों