टोंक: विधायक सचिन पायलट ने कहा, प्रदेश की जनता त्रस्त है, वर्ष 2028 के चुनाव में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीतेगी
Tonk, Tonk | Apr 14, 2025 टोंक विधायक व कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने सोमवार को टोंक में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार से प्रदेश की जनता त्रस्त है। वर्ष 2028 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।कांग्रेस के कार्यकर्ता एडी से चोटी तक का जोर लगा रहे हैं।