टोंक: डॉ भीमराव अंबेडकर को भाजपा द्वारा दिया गया सम्मान, कांग्रेस राज में नहीं मिला- सुखबीर सिंह जौनपुरिया, पूर्व सांसद
Tonk, Tonk | Apr 14, 2025 टोंक पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने सोमवार को शहर में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को जो सम्मान भाजपा के शासन में मिला वह सम्मान कांग्रेस शासन में नहीं मिला। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी व वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी डॉ भीमराव अंबेडकर को सम्मान दिया है।