टोंक: शहर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई वाहन रैली, शहरवासियों ने पुष्य वर्षा कर किया स्वागत
Tonk, Tonk | Apr 14, 2025 टोंक शहर में सोमवार को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में आयोजित रैली का शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पांच बत्ती चौराहा पर पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन के नेतृत्व में पुष्प वर्षा की गई। इस मौके भाजपा नेता बेनी प्रसाद जैन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री विकार खान, पार्षद मुकेश सैनी, भाजपा युवा नेता विनायक जैन उपस्थित रहे।