मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहनपुर थाने के पुलिस ने ग्राम बलियारी और ग्राम सागरपुर से तीन वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बुधवार को शाम 5 बजे बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत थाने के पुलिस ने बेलटुटी मामले में तीन वारंटी को गिरफ्तार किया है। वारंटी का नाम अकलू पासवान और राजेंद्र चौधरी व शांति देवी है।