मुज़फ्फरनगर: कक्षा 4 के 15 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों का आरोप- हत्या कर फांसी पर लटकाया गया, मां व बहन ने सुनाई अपनी पीड़ा
कलेक्ट्रेट पर पहुचे ककरौली थाना क्षेत्र के खेड़ी फिरोजाबाद निवासी पीड़ित परिवार ने कहा कि उनके 15 वर्षीय बेटे मुकुल, जो कक्षा 4 का छात्र था,की बेरहमी से हत्या कर दी गई।परिजनों के मुताबिक, गुरुवार को स्कूल से लौटते समय पड़ोसी का बेटा उसे रास्ते में मिला और घर तक लाते हुए पीटा। इसके बाद मुकुल को मारकर घर में ही फांसी पर लटका दिया गया,ताकि मामला आत्महत्या लगे।