मुज़फ्फरनगर: विदेशी नागरिक केल्विन का नेटवर्क ध्वस्त, 5 करोड़ 38 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
जनपद के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो भोले-भाले और गरीब लोगों को निशाना बनाकर उनके खातों के जरिए ठगी करता था। आरोपी अंकित तोमर गरीब लोगों से खाते खुलवाने और किट उपलब्ध कराने के नाम पर अब तक दर्जनों लोगों को शिकार बना चुका है। उसके खिलाफ अब तक धोखाधड़ी की 79 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें करीब 5 करोड़ 38 लाख की ठगी सामने आई है।