मुज़फ्फरनगर: बदसलूकी को लेकर टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर का अपहरण कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए दो बदमाश
पानीपत-खटीमा मार्ग पर छपार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान टोल डिप्टी मैनेजर अरविंद पांडे का अपहरण कर हत्या में शामिल बदमाश शुभम उर्फ मनी और शेखर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। वहीं कॉम्बिंग के दौरान पुलिस ने एक अन्य आरोपी प्रदीप कुमार को भी दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया