मुज़फ्फरनगर: पैसे की लेन-देन को लेकर दोस्त बने दुश्मन, संजय पाल की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों में गुस्सा फूटा, किया जमकर हंगामा
छपार थाना क्षेत्र के गांव पराई निवासी संजय पाल की उसके ही दोस्तों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने डीएम कार्यालय पर हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।17 सितंबर को संजय पाल के साथ उसके ही साथी संजय चौहान सहित अन्य लोगों ने जमकर मारपीट की थी। गंभीर हालत में उसे घर छोड़कर आरोपी फरार हो गए