मुज़फ्फरनगर: पुलिस अधिकारी की फटकार पर दौड़े भाजपा नेता, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी, गाड़ी पर BJP का झंडा लगाने को लेकर हुआ विवाद
जनपद में अंडर ट्रेनिंग आईपीएस अधिकारी सिद्धार्थ कुमार मिश्रा और भाजपा नेताओं के बीच विवाद का मामला गरमा गया है।आरोप है कि सीओ सिटी अंडर ट्रेनिंग आईपीएस ने गन्ना समिति तितावी के चेयरमैनपति शंकर सिंह उर्फ भोला की गाड़ी को कार्यालय के बाहर रोक लिया और उस पर लगे चेयरमैन का स्टीकर और भाजपा का झंडा उतरवाने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं,गाड़ी का चालान करने की धमकी दी