कोंच: कोंच प्रखंड की 4 पंचायतों में सहयोग शिविर लगाए गए, मौके पर शिकायतें निपटाई गईं
Konch, Gaya | Aug 5, 2026 आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निपटारे और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से कोंच प्रखंड प्रशासन ने बुधवार को 4 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार के निर्देश पर पहला शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक गरारी, केर और खजूरी पंचायतों में एक साथ लगाया गया।