कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में पति व तीन की बेटी संग ससुराल में रहने गई महिला को उसके देवर व उसके दोस्त ने बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई कर दी। बुधवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
इसमे ं 20 सेकेंड आरोपियो ं ने 8 चप्पल और 10 थप्पड़ महिला व उसके पति को जड़े। मारपीट के दौरान उनकी तीन साल की बेटी भी चुटहिल हो गई। बेरहमी से पिटाई के बाद महिला बेसुध होकर बीच सड़क पर गिर पड़ी।
पुलिस ने आरोपी देवर और उसके दोस्त को अरेस्ट कर लिया है।