*बस्ती: महिला पीजी कॉलेज में NSS के तहत स्वच्छता अभियान, छात्राओं ने निकाली जनजागरूकता रैली - डॉ. रघुवर पाण्डेय ने कहा स्वच्छता जीवन का आधार*
*जनपद बस्ती | 24 सितंबर 2026*
महिला महाविद्यालय बस्ती में आज राष्ट्रीय सेवा योजना सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य *प्रो. सुनीता तिवारी* के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी *डॉ. रघुवर पाण्डेय* द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. पाण्डेय ने समस्त शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं NSS व रेंजर्स की छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।
अपने संबोधन में *डॉ. रघुवर पाण्डेय* ने कहा कि _"स्वच्छता और सेवा व्यक्ति और समाज दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण अभियान है। स्वच्छता हमारे जीवन का अनिवार्य हिस्सा है जो अच्छे स्वास्थ्य, सकारात्मक मानसिकता और सुखी समाज की नींव रखती है।"_
स्वच्छता अभियान के दौरान छात्राओं ने _"हमने मन में ठाना है, भारत को स्वच्छ बनाना है"_ के गगनभेदी नारों के साथ महाविद्यालय से कंपनी बाग, रामेश्वर पूरी, गांधी नगर तक जनजागरूकता रैली निकाली। इसके बाद महरी खावा स्थित पौराणिक शिव मंदिर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम की नोडल डॉ. सुधा त्रिपाठी एवं सह नोडल श्रीमती प्रियंका सिंह रहीं। इस अवसर पर डॉ. सीमा सिंह, डॉ. नूतन यादव, डॉ. वीना सिंह, डॉ. सुहासिनी सिंह, डॉ. रुचि श्रीवास्तव, श्रीमती नेहा परवीन, श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, कुमारी मोनी पांडे, प्रीति प्रजापति, श्रीमती पूनम यादव एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सूर्या उपाध्याय सहित सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 24, 2026