कोल: निर्दलीय प्रत्याशी पंडित केशव देव ने राष्ट्रपति से की चुनाव रद्द करने की मांग, कलेक्ट्रेट में ADM सिटी को दिया ज्ञापन
Koil, Aligarh | Apr 27, 2024 RTI एक्टिविस्ट व निर्दलीय प्रत्याशी पंडित केशव देव ने लोकसभा चुनाव रद्द करने की मांग की है। पंडित केशव देव का आरोप है कि मतदान करते समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईवीएम मशीन का वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है जिससे कि लोकतंत्र की हत्या की गई है। चुनाव रद्द करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी अमित भट्ट को दिया है।