कोल: चमन नगरिया, टायर फटने से सवारियों से भरा टेम्पो अनियंत्रित होकर पलटा, टेम्पो से दब कर एक बुजुर्ग व्यक्ति हुआ घायल
Koil, Aligarh | Apr 27, 2024 थाना खेर इलाके के चमन नगरिया के पास हाईवे पर अचानक ही टायर फटने से सवारियों से भरा टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया, टेम्पो में सवार बुजुर्ग व्यक्ति महेश सिंह चौहान टेम्पो के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए शनिवार को जिला अस्पताल मलखान सिंह पहुंचाया गया जहां घायल का उपचार जारी है।