कोल: जीवनगढ़, लॉटरी के पैसे मांगना दंपत्ती को पड़ा भारी, दबंगो ने की मारपीट, दंपत्ति ने पुलिस से की शिकायत,कार्यवाही की मांग
Koil, Aligarh | Apr 27, 2024 थाना क्वार्सी इलाके के जीवनगढ़ क्षेत्र में दंपत्ति को अपनी जमा की हुई लॉटरी के पैसे मांगना भारी पड़ गया। पैसे मांगने पर दबंगो ने दंपति के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया। जिसके बाद घायल दंपत्ति ने मामले से पुलिस को अवगत करवाते हुए दबंगो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शनिवार को मामले में तहरीर के आधार पर कार्यवाही की कही बात।