कोल: महमूदपुर के निकट बस की खिड़की से थूकते समय बिजली के पोल से टकराकर युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 27, 2024 थाना हरदुआगंज के गांव महमूदपुर के निकट बस की खिड़की से थूकते समय बिजली के पोल से टकराकर युवक की मौत हो गई। पहासू निवासी 24 वर्षीय सुमित एक बारात में अलीगढ़ आया था। बस की खिड़की से उसने बाहर थूका तभी बिजली के पोल से टकरा गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।