गोला: बड़हलगंज थाना क्षेत्र के जमीन शुक्ल गांव में एक व्यक्ति के घर में सिलेंडर फटने से तीन घायल, दो जिला अस्पताल रेफर
बड़हलगंज थाना क्षेत्र के जमीन शुक्ल गांव निवासी अनिरुद्ध यादव के घर में छोटा सिलेंडर फटने से घर में आग लग गयी। जिसके चपेट मे आने से तीन लोग बुरी तरह जल गऐ। अनिरुद्ध यादव ने बताया कि मेरे छोटे भाई धनंजय की पत्नी शालू यादव कमरे के बरामदे मे लकङी पर खाना बना रही थी वही घर के अंदर छोटा सिलेंडर रखा गया था। जो शायद लीकेज था। जिसके कारण कमरे मे गैस भर गयी थी।