सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रात में छत के रास्ते घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज
जरिया थाना क्षेत्र के एक गाँव में एक महिला ने गांव के ही युवक पर रात में मकान की छत से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।आरोप है कि थाने में शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की,सिर्फ शांतिभंग में चालान कर छोड़ दिया। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर जरिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।