चंदेरिया में पहली बार दुर्लभ और बेहद खूबसूरत ब्रॉन्जबैक ट्री स्नेक दिखाई दिया, जो अपनी अलग बनावट और रंगों की वजह से चर्चा में रहा। स्नेक दिखने की सूचना पर चित्तौड़गढ़ वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित पकड़कर जंगल छोड़ दिया।