हमीरपुर: राठ कोतवाली क्षेत्र के जखेड़ी गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार, 4 लोग हुए घायल
राठ कोतवाली क्षेत्र के जखेड़ी गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर गुरूवार को जबलपुर से दिल्ली जा रही मर्सिडीज कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है। कार का एयर बैग खुलने से युवकों की जान बच गई।