हमीरपुर: हमीरपुर एसपी से गुहार लगाकर की कबूतर बाजी के सक्रिय गैंग पर कार्यवाही की मांग
कबूतर बाज के जाल में फंसा युवक कोतवाली पुलिस, क्षेत्राधिकारी, एसडीएम, तहसील दिवस सहित सीएम पोर्टल में गुहार लगा चुका है लेकिन पीड़ित को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। जिसके बाद पीड़ित ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करने का पीड़ित को आश्वासन दिया है।