हमीरपुर: पत्योरा गांव में वृद्ध ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या
पत्योरा गांव में एक मानसिक रूप से बीमार वृद्ध ने कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। रामचरण निषाद 78 वर्ष बीमारी से परेशान रहता था। गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे उसने कुएं में कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पुत्र विजय कुमार ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार रहते थे।