हमीरपुर: विदोखर के ऐतिहासिक जवारा मेला की तैयारियां हुई शुरू
विदोखर पुरई के प्रधान सुंदरलाल प्रजापति एवं विदोखर मेदनी के प्रधान लालाराम यादव ने बताया कि पुरई में काली माता मंदिर प्रांगण एवं मेदनी में पाथामाई मंदिर प्रांगण की साफ सफाई कराकर चकाचक बनाकर पानी बिजली आदि के पुख्ता इंतजाम कराये जा रहे हैं। जवारा मेला पुरई के काली माता मंदिर से शुरू होकर मेदनी के पाथामाई मंदिर में संपन्न होता है।